खेलते-खेलते सडक़ पर पहुंचा मासूम, टेम्पो की टक्कर से हुई मौत

Published On

हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) टाउन की बरकत कॉलोनी में ढाई साल (Hanumangarh News) का मासूम खेलते-खेलते सडक़ पर पहुंच गया। तभी वहां से जा रहे टाटा एस टेम्पो की टक्कर लगने से बालक गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में टेम्पो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:– रेड के दौरान महिला होमगार्ड जवान के साथ मारपीट, तोड़ा हाथ

पुलिस के अनुसार जोगेन्द्र मण्डल पुत्र रामविलास मण्डल निवासी बरकत कॉलोनी, वार्ड 44, टाउन ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी चचेरी बहन रोशनी 15 अप्रैल से उसके मकान में अपने ढाई साल के बेटे फतेह सहित रहती है। शुक्रवार को वह व उसकी चचेरी बहन मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी में उसकी बहन का बेटा फतेह सुबह करीब 11 बजे मकान से बाहर खेलता हुआ बॉम्बे मेडिकल स्टोर के सामने सडक़ पर चला गया और खेलने लगा था। तभी केआर गोल्डन कम्पनी के टाटा एस टेम्पो नम्बर आरजे 31 जीए 8515 को उसका चालक आकाश पुत्र सीताराम निवासी दूधवाल कॉलोनी लेकर आया और तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए वाहन की टक्कर फतेह के मारकर ऊपर से निकल गया।

हादसे में फतेह के गम्भीर चोटें आई। (Hanumangarh News) संजय अग्रवाल व एक महिला की मदद से घायल फतेह को पड़ोसी सोनू पुत्र सन्तराम के ई-रिक्शा में डालकर राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया। इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच प्रशिक्षु एसआई सुरेन्द्र कुमार कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts