जोधपुर पुलिस ने दी डांसर सपना चौधरी के शो की अनुमति

Published On

जोधपुर(एजेंसी )। हरियाणा की मशहूर डांसर व बिग बॉस फेम सपना चौधरी का शो 5 जुलाई को होगा। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने इसके लिए अनुमति दे दी है। पिछले 20 दिन से पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से यह शो टल रहा था।

राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

राजस्थान हाईकोर्ट ने शो की अनुमति नहीं देने के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में मौजूद पुलिस अधिकारियों को मौखिक रूप से कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने मौखिक रूप से पूछा कि जब आयोजक सिक्योरिटी के लिए निर्धारित शुल्क देने को तैयार है तो फिर क्यों नहीं अनुमति दी जा रही है?

इसके बाद पुलिस ने थोड़ी मोहलत चाही, तब कोर्ट ने कहा, कि लंबी मोहलत नहीं मिलेगी, जो भी जवाब हो वह लंच के बाद पेश करें। पुलिस द्वारा अनुमति की सहमति देने के बाद अब 5 जुलाई को रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक कार्यक्रम होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts