लॉकडाउन एवं कर्फ्यू की सख्ती से पालना हो: गहलोत

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गृह विभाग एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों का घरों में रहना जरूरी है। ऐसे विकट समय में पुलिसकर्मी सड़क पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं और मानवीय कार्यों में भी सहयोग दे रहे हैं जो प्रशंसनीय है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts