राजस्थान: गो तस्करी के शक में व्यक्ति की पीटकर हत्या

Published On

अलवर(एजेंसी) राजस्थान में गो तस्करी के शक में गांववालों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात अलवर के पास रामगढ़ इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक अकबर हरियाणा का रहने वाला था।

मृतक का दूसरा साथी अपनी जान बचाने में सफल

वह दो गायों को लेकर पैदल जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने रोककर उससे पूछताछ की और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अकबर का एक साथी जान बचाकर भाग निकला। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की निंदा की और मोदी सरकार के चार साल को लिंच राज बताया

जल्द ही किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार : एसएसपी

एएसपी अनिल बेनिवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अकबर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि मारा गया शख्स गो तस्कर था या नहीं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts