Rajasthan Weather Update : आज इन जिलों में बरसेंगे मानसून के बादल! भारी बारिश का अलर्ट जारी!

Published On

Rajasthan Weather Update : हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। दो-तीन दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार सुबह से बादलवाही के बीच चली ठंडी हवाओं ने सुकून दिलाया। इससे मौसम खुशगवार हो गया और अधिकतम तापमान में एकाएक भारी गिरावट दर्ज की गई। हीटवेव से भी राहत मिली। Rajasthan Weather Update

मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार को सडक़ों पर कॉलोनियों के पार्कों में सुबह की सैर करने वालों की संख्या बढ़ गई। बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल नजर आई। लोगों ने बारिश की आस लगाई लेकिन मेघ नहीं बरसे। अब लोगों को मानसून की बारिश का बेसब्री से इन्तजार है, अब मानसून में ही बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले बुधवार को पल्लू क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। Rajasthan Weather

आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी | Rajasthan Weather Update

वहीं पूर्वी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बादल गरजने के साथ साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में उदयपुर, कोटा एवं जोधपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 28 से 30 जून के बीच पूर्वी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। मॉनसून को देखते हुए भरतपुर, जयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बादलों की गरज के साथ साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मॉनसून को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। Rajasthan Weather Update

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़!

About The Author

Related Posts