पद की गरिमा एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

Published On

राजस्थान नायक महासभा के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज )। राजस्थान नायक महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार को जंक्शन की नायक धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निरंजन नायक, उपाध्यक्ष प्रेम नायक, तेजाराम नायक, कृष्ण नायक, रामप्रताप नायक, सोहनलाल नायक, ताराचंद नायक, हजारीराम नायक, महासचिव संतोष चावरिया, कोषाध्यक्ष मनीराम लावा, प्रचार मंत्री हरीश नायक को समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक जसराम डागला, संरक्षक शेराराम नायक ने पद की गरिमा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। Hanumangarh News

इस मौके पर संगठन मंत्री ओमप्रकाश लावा, विनोद चांवरिया, वेद प्रकाश, टेकचंद, बबलू नायक, संरक्षक जसराम डागला, गौरीशंकर नायक, गणेशाराम, चानण नायक को नियुक्त किया गया। इस मौके पर महासभा जिलाध्यक्ष निरंजन नायक ने अपनी नियुक्ति के लिए समाज के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसे कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित में कार्य करते हुए समाज के उत्थान के लिए प्रयास करेंगे। Rajasthan Nayak Mahasabha

उन्होंने समाज के सदस्यों को समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, मृत्यु भोज को त्यागने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर प्रेम नायक, देवकरण नायक, शेराराम नायक, प्रेमराज नायक, हजारी राम नायक, बबलू नायक, नत्थूराम नायक, विनोद नायक, विक्रम नायक, ओमप्रकाश नायक, राजकुमार कड़वा, संतराम नायक, राम नायक आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

Holiday: राज्य में इस दिन की छुट्टी का हुआ ऐलान!

About The Author

Related Posts