Rajasthan News: राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश, जानें क्या किया आग्रह?

Published On

Rajasthan Day 2026: जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपराएं और वीरता की गाथाएं प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने देश-विदेश में बसे राजस्थान मूल के लोगों को भी इस विशेष दिन की बधाई दी और उन्हें अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने का आग्रह किया। Rajasthan News

19 को राजस्थान दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राजस्थान का औपचारिक गठन 30 मार्च 1949 को सरदार वल्लभभाई पटेल के मार्गदर्शन में हुआ था। यह ऐतिहासिक प्रक्रिया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर संपन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस गौरवशाली दिवस को व्यापक रूप से मनाने की परंपरा को सुदृढ़ किया गया है, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष 19 मार्च को राजस्थान दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी समय चैत्र नवरात्रि, गौतम जयंती जैसे पावन पर्व भी मनाए जाते हैं, जो आध्यात्मिकता और आस्था का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान को शक्ति और भक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि यहां की लोक परंपराएं, कला, संगीत और हस्तशिल्प विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों, मानवता और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करें। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को राजस्थान दिवस, हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। Rajasthan News

About The Author

Related Posts