अगर आप 5वीं हैं पास, तो राजस्थान पुलिस में बिना परीक्षा पा सकते नौकरी

Published On

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10 दिसंबर 2022

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने फोर्थ ग्रेड सर्विस के तहत कैनाल बॉय के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 दिसंबर तक कर सकते है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sso.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक Rajasthan Police Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों को भरा जाएगा।

योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं पास होना चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा नहर की देखभाल करने का अनुभव भी होना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts