भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी, 15 जनवरी से 23 जनवरी तक रहेगा प्रभावी

Published On

हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से मंगलवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 15 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) नहर में 240 क्यूसेक, पीलीबंगा (पीबीएन) में 455, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 468, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) 479, संगरिया (एसएनजी) में 485, भगतपुरा (बीजीपी) में 523, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 643, नगराना (एनजीडी) में 651, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 899, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 949, करनीसिंह (केएसडी) में 1304, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 1499, जोड़कियां (जेआरके) में 1579, अमरपुरा (एएमपी) में 1672

मोरजण्डा (एमजेडी) में 1882, रतनपुरा (आरटीपी) में 1893, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1921, प्रतापपुरा (पीटीपी) 2026, हरिपुरा (एचआरपी) में 2039, दीनगढ़ (डीएनजी) में 2052, सूरतपुरा (एसटीपी) में 2061 व मोडिया (एमओडी) नहर में 2221 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Bhakra System Regulation

Pension News: आपातकाल में जेल जाने वालों के लिए सरकार का 20,000 मासिक पेंशन का ऐलान! करें आवेदन!

About The Author

Related Posts