रोडवेज बस एवं बोलेरो कैंपर में भिडन्त, चार महिलाओं की मौत, 10 घायल

Published On

बाड़मेर (एजेंसी)। राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात कुशलवाटिका के पास बोलेरो कैंपर और राजस्थान परिवहन निगम की बस में भिड़न्त हो जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई तथा दस अन्य लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी सुदाबेरी के रहने वाले लोग बोलेरा कैंपर से लोहावट से अपने गांव लौट रहे थे। चौहटन चौराहे से निकलकर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सामने से आ रही रोडवेज बस की गोलाई में आमने-सामने बोलेरों कैंपर से टकरा गई। बस से टकराने के बाद बोलेरो के हिस्से टूट-टूट कर गिर गए। बोलेरो कैंपर में बच्चे, महिलाओं सहित 18 लोग सवार थे। उनमे से चार महिलाओं की मौत हो गयी।

बस और कैंपर के बीच इतनी भंयकर भिड़त थी कि बोलेरो कैपर के पीछे का हिस्सा (ट्रोला) करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा। कैंपर में सवार सरीता (20), वालीदेवी (45), भंवरीदेवी (22), पप्पु देवी (40), की मौके पर मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जोधपुर रेफर किया गया है। रात को करीब 12 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिह एवं सदर पुलिस जाकिर हुसैन मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। हादसे की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर लोक बंधु और जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों से मिल डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts