बदमाश व्यापारी से साढे छह लाख रूपए से भरा बैग लूटकर फरार

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में किसान कॉलोनी में बदमाशों ने एक व्यापारी साढे छह लाख रूपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।

क्या है मामला

व्यापारी चिराग शेखावत रात्रि अपनी दुकान बढ़ा कर घर की ओर आ रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और व्यापारी के पास से रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में कुल 6.50 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। वही पूरी घटना वहां सीसीटीवी में कैद हो गई तथा व्यापारी के ताऊ धूडाराम के सर पर चोट आई है।

वारदात के बाद कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मालू राम शेखावत जो गुटके का व्यापारी है उसका पुत्र दुकान बंद करके घर की ओर आ रहा था तथा गोदाम में सामान निकाल रहा था उसी समय दो बदमाश नकाबपोश आए और उनसे मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बानसूर पुलिस को दी तथा बानसूर थाना अधिकारी हेमराज सराधना ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए वही घायल व्यक्ति का इलाज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts