Missing: तीन दिन से सोलह वर्षीय किशोर लापता

Published On

Missing: हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव कमाना से एक किशोर पिछले तीन दिन से लापता है। किशोर के पिता की रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरचरण सिंह (45) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी वार्ड दो, गांव कमाना ने रिपोर्ट पेश की कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे उसका नाबालिग पुत्र सुखपाल सिंह (16) बिना बताए घर से कहीं पर चला गया जो वापस नहीं आया। सभी सम्भावित जगह, रिश्तेदारी आदि में तलाश की गई मगर सुखपाल सिंह का कोई पता नहीं चला। सुखपाल सिंह का मोबाइल नम्बर भी बंद है। Hanumangarh News

सुखपाल सिंह का रंग गेहूंआ, कद 5 फीट 8 इंच, सिर पर काले बाल, मुंह पर काली दाड़ी, मूंछ, शरीर पतला है। सुखपाल सिंह ने स्लेटी रंग की शर्ट, काले रंग की पेंट एवं पैरों में जूते पहने हुए थे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किशोर का अपहरण करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अनुसंधान हैड कांस्टेबल बंशीलाल कर रहे हैं। Hanumangarh News

ट्यूबवैल से तार चोरी, कई बार हुई वारदातें

About The Author

Related Posts