National Institute of Ayurveda: जहां 17 देशों के स्टूडेंट्स आयुर्वेद में कर रहें हैं रिसर्च

Published On

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना दिवस पर विशेष

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। National Institute of Ayurveda: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय, जयपुर 7 फरवरी-2025 को गौरवशाली स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जोरावर सिंह गेट, जयपुर में आरोग्य सप्तमी 7 फरवरी 1976 के पावन दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना हुई। यह संस्थान अपने उत्कृष्टता के गौरवशाली वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। Jaipur News

7 फरवरी 1976 को स्थापित हुआ आयुर्वेद चिकित्सालय आज राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय का रूप ले चुका है। देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में सम्मिलित इस संस्थान में देश के सभी राज्यों और 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद की शिक्षा के साथ शोध कर रहे हैं। अपनी 50 वर्ष की इस यात्रा में संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। संस्थान ने क्यूसीआई-एनसीआईएसएम रैंकिंग में ग्रेड-ए के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एनएबीएच अस्पताल और लैब की मान्यता प्राप्त है। Jaipur News

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC-A ग्रेड, CGPA= 3.08), भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), फार्मेसी के लिए अच्छे विनिर्माण अभ्यास प्रमाणन (GMP), परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABL), अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग प्रमाणन (ILAC), अल्पकालिक कार्यक्रमों के लिए आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (ATAB) के साथ आयुर्वेद पांडुलिपि विज्ञान के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी (NNAAM) के रूप में स्थापित है।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित संस्थान | Jaipur News

संस्थान को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। इनमें राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालयों की सदस्यता, भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ का सदस्य, देश का प्रकृति परीक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला। साथ ही संस्थान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड, हिंदी राजभाषा पुरस्कार, एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिएटिव रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, अमेजिंग बुक ऑफ इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अवार्ड, चरक संहिता की सबसे बड़ी क्लास का रिकॉर्ड प्राप्त है।

आयुर्वेद के विषयों में रिसर्च सुविधा

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बीएएमएस, स्नात्कोत्तर, पीएचडी के साथ आयुर्वेद से जुड़े कई विषयों में एमएससी के विद्यार्थी अध्ययन और रिसर्च कर रहे हैं। इसके लिए यहां सिम्युलेशन लैब, फार्मेसी विभाग, एनाटॉमी विभाग, ड्रग लैब, क्रिया शरीर विभाग में एडवांस ह्यूमन फिजियोलॉजी लैब स्थापित है। इसके अलावा संस्थान में आमजन के लिए ओपीडी और 280 बैड का अस्पताल, पंचकर्म विभाग, सेंट्रल लैब की सुविधा के साथ-साथ 14 विभागों द्वारा विभिन्न रोगों में परामर्श और चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा संस्थान द्वारा जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पांच ओपीडी संचालित की जा रही हैं। Jaipur News

कल लगेगा नि:शुल्क शिविर

स्थापना दिवस के उपलक्ष में 8 फरवरी को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कैंसर की निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव, आयुष सचिव राजेश कोटेचा, उप महानिदेशक आयुष मंत्रालय सत्यजीत पॉल, संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:– Anil Vij: भारत में भी गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों को बाहर निकालना चाहिए: विज

About The Author

Related Posts