संघर्ष से सफलता तक: किसान परिवार के बेटे पवन कुमार बने ग्राम विकास अधिकारी, युवाओं के लिए मिसाल

तलवाड़ा झील के पवन कुमार बिरट बने वीडीओ, गांव में खुशी की लहर

Published On

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर तलवाड़ा झील गांव के पवन कुमार बिरट ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण और मेहनतकश परिवार से आने वाले पवन कुमार की सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

 जानकारी के मुताबिक पवन कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने साक्षर एवं संघर्षशील माता-पिता को दिया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार उनकी लगन रंग लाई और उन्होंने वीडीओ पद हासिल कर अपने सपने को साकार कर लिया।

उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पवन कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि व्यक्ति पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उनकी यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

Tibbi News
Tibbi News

About The Author

Related Posts