कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिन्ता का विषय : गहलोत

Published On

अधिकारियों को आंकलन कर जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या चिन्ता का विषय है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस स्थिति की गंभीरता का आकलन करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए कोरोना के लिए टेस्टिंग।

संक्रमित लोगों के इलाज तथा विदेश से आ रहे यात्रियों के लिए संस्थागत क्वारंटाइन की व्यवस्थाओं को और पुख्ता करने के प्रयास करें। साथ ही, बड़ी संख्या में आम लोगों को कोरोना जागरूकता अभियान से जोड़कर उन्हें अपने स्वास्थ्य का खुद खयाल रखने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अधिकारियों ने गहलोत को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक टीम ने धौलपुर जिले में संक्रमण की स्थिति का आकलन भी किया है।

विदेश से आए लोगों ने बढ़ाई मुश्किल

बताया गया कि बीते कुछ सप्ताहों के दौरान कुवैत, यूएई, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान आदि देशोंं से लौटे मजदूरोंं और मेडिकल के विद्यार्थियों के कारण प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इन सभी यात्रियों की टेस्टिंग की गई हैं। अब तक आरटीपीसीआर से की गई टेस्टिंग मेंं 3357 यात्रियोंं मेंं से 156 को पॉजिटिव पाया गया हैं। आगामी दिनों में खाड़ी देशोंं से आने वाले यात्रियोंं के लिए उदयपुर और बांसवाड़ा मेंं संस्थागत क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया गया कि अजमेर से ईंट भट्टों में काम करने वालें मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार कां छत्तीसगढ़ रवाना होगी तथा बैंगलुरू से एक अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन राजस्थान पहुंची हैं।

About The Author

Related Posts