स्कूली छात्र के अपहरण की खबर से कस्बे में मचा हड़कंप

Published On

श्रीकरणपुर (सच कहूँ न्यूज)। शहर में शनिवार दोपहर एक स्कूली छात्र के  से कस्बे में हड़कंप मच गया। 2 घंटे बाद बच्चे कैसे हैं कुशल मिल जाने के बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार वार्ड 25 निवासी शिक्षक गुरमीत सिंह के पुत्र रिजक सिंह स्कूल से घर लौट रहा था। इस दौरान घर के अंदर नहीं आने पर परिजन घर से बाहर आए और बच्चे की बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया डालने के साथ ही पुलिस को दी गई। तलाश के दौरान ही परिजनों को उनके ही एक जानकार ने ओ माईनर 19ओ की पुलिया की झाड़ियों के पास से बच्चा मिलने की जानकारी दी और उसे अपने साथ लाने की बात कही जिसके बाद उसने बच्चे को परिजनों के पास पहुंचा दिया। सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि एक कार पर 2 लोग मुझे घर के सामने से उठाकर ले गए थे, 19ओ की पुलिया के पास जब उन्होंने जब कार रोकी तो मौके का फायदा उठाकर मैं झाड़ियों में छिप गया था। बच्चा मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:– अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश, लेकिन सता रहा तीसरे का डर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts