Teej Festival 2024 : तीज उत्सव में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

Published On

Teej Festival 2024: हनुमानगढ़। जंक्शन की रॉयल ड्रीमलैंड कॉलोनी की महिलाओं की ओर से सावन की तीज के मौके पर बुधवार देर शाम को तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर आई महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियों से समाज में एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रंग-बिरंगे लहंगे, साडिय़ां और गहनों से सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। Hanumangarh News

पारंपरिक परिधानों में राजस्थानी लोकगीतों पर प्रस्तुत किया नृत्य | Hanumangarh News

इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न राजस्थानी लोकगीतों पर पारंपरिक परिधानों में नृत्य के कई आयाम दिखाने के साथ ही राजस्थानी सांस्कृतिक विशेषताओं को भी दर्शाया। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में महिलाओं ने राजस्थानी एवं आधुनिक परिधानों में शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल तीज उत्सव के रंग में रंगा रहा। सावन तीज के बजते गीतों के साथ कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में उत्साह बना रहा।

कॉलोनीवासी कृष्णा गर्ग ने कहा कि तीज पर्व ने महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोडऩे और परंपराओं को जीवित रखने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया। यह उत्सव सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम होने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत की गरिमा को भी प्रदर्शित करता है। इस मौके पर अंग्रेज कौर, गीता सुथार, गुलाब देवी, पुष्पा, संतोष बेदी, सोनू, सीमा शर्मा, हर्षिता, सुनीता कलारिया सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं। Hanumangarh News

Vinesh Phogat News : विनेश फोगट मामले में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के ब्यान से मचा तहलका!

About The Author

Related Posts