भीलवाड़ा में अलग-अलग दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Published On

भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग घटना दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बनेड़ा थाना के खेड़लिया के सदर बाजार निवासी 57 वर्षीय बालु जाट अपने ननिहाल नारायणपुरा गये थे। वह आज सुबह बाइक से ननिहाल से अपने गांव के लिए रवाना हुये। हीराजी का खेड़ा तिराहे पर चित्तौडगढ़ से अजमेर की ओर जा रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर में चोट लगने से जाट की मौत मौके पर ही हो गई। प्रतापनगर थाना अंतर्गत आजाद नगर निवासी महावीर बैरवा की 18 साल की बेटी निकिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts