दहेज की मांग से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

Published On

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। गांव चैनपुरा बड़ा के एक युवक ने दहेज के मामले से तंग और परेशान मकान कि छत से गुजर रही 11 हजार के वी विधुत लाइन को पकड़कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है जिसमें लिखा है कि जयपुर मेटर के मामले में तथा कोर्ट और पुलिस से परेशान होकर आत्म हत्या कर रहा हूं। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर में 15 जून 2025 को हुई है तथा बुधवार 18 जून 2025 को मृतक का शव चैनपुरा बड़ा गांव में पहुंचा जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई रविन्द्र सिह ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके भाई जितेंद्र सिंह तथा उसकी शादी झुंझुनूं जिले के एक गांव निवासी डिंपल व सिंपल उर्फ प्रियंका से हुई थी। उनका कारोबार महाराष्ट्र में अहमदनगर में है उनके ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी सिंपल शादी के बाद कभी ससुराल आई ही नही। और पढ़ाई करने के बहाने ससुराल पक्ष ने उसके पिता से तीन लाख रुपए ले लिए थे। पीड़ित ने बताया कि लड़की पक्ष ने अपने नाम प्रोपर्टी करने की मांग की।शादी के दो वर्ष बाद पांच मई 2018 को उसके खिलाफ ओर भाई जितेंद्र के ससुराल पक्ष वालो ने दहेज का मुकदमा दर्ज करवा दिया। तथा यह समाचार सुनते ही थोड़े दिन बाद ही सदमा लगने से उसके पिता की मृत्यु हो गई आरोप है कि मामला दर्ज होने से पहले ससुराल पक्ष ने परिवार में शादी होने का झूठ बोलकर पूरी ज्वेलरी ले गए ओर अब दोनो भाइयों से 25-25 लाख की मांग कर रहे है।पीड़ित ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र ने आत्महत्या करने से दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई रविन्द्र को बताया कि वह ससुराल वालो की ओर से दहेज के मुकदमे को लेकर बहुत परेशान है सुसाइड करने से दो तीन दिन पहले वो ना ठीक से सोता था और ना ही ढंग से खाना खाता था।

जिस रात जितेंद्र ने सुसाइड किया उस रात 15 जून 2025 को तकरीबन दस बजे वह सोने के लिए छत पर गया था।जितेंद्र की माँ ने बताया कि जब अगले दिन दस ग्यारह बजे तक वह नीचे नही आया तो उसने सोचा लेट सोया होगा। इसलिए नही उठा आ जायेगा और सोने दे। लेकिन जब दोपदर एक बजे तक जितेंद्र नही आया तो उसका छोटा भाई रविन्द्र और उसकी माँ ने सीढ़ियों के दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नही मिला।उसके बाद रविन्द्र पड़ोसी के मकान से अपनी छत पर गया तो जितेंद्र वहां फर्स पर गिर हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यानगर पुलिस मौके पर पहुंची। जितेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे दहेज के मामले के कारण तंग और परेशान होने से आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है।

About The Author

Related Posts