ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर मार्ग स्थित गांव रोड़ांवाली के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार प्रौढ़ की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ रविवार देर रात जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र कुमार पुत्र पन्नालाल भाट निवासी वार्ड सात, गांव रोड़ांवाली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके चाचा सोहनलाल (50) रविवार को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। Hanumangarh News

चक 11 एलएलडब्ल्यू रोही रोड़ांवाली के नजदीक पहुंचे तो ट्रक नम्बर एनएल 01 जी 3410 के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर उसके चाचा की बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके चाचा सोहनलाल सडक़ पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखा शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच हैड कांस्टेबल विजयसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

Kanchanjungha Express train accident: दो ट्रेनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत, 7 की मौत, कई घायल

About The Author

Related Posts