फतेहपुर में बर्फ जमीं, न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से करीब पांच डिग्री नीचे पहुंचा

Published On

सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कड़ाके सर्दी का कहर जारी है और सीकर जिले के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। फतेहपुर में सर्दी के इस सीजन में न्यूनतम तापमान सातवीं बार जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा है। इससे खेतों में फसल पर औंस की बून्दे जम गई जिससे बर्फ की चादर नजर आने लगी। कड़ाके की सर्दी के कारण लोग ठिठुरने लगे और अलाव लगा कर इससे बचने का प्रयास करते नजर आये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts