Hanumangarh Weather Today: 2-3 दिन मौसम शुष्क, 28 से आंधी-बारिश की संभावना

Published On

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 26 व 27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों और शेखावाटी इलाके में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। Hanumangarh Weather Today

वहीं 29 और 30 मार्च को इस विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी पकी हुई फसल, कृषि मंडियों और धान मंडियों में रखे अनाज व जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। Hanumangarh Weather Today

About The Author

Related Posts