Atishi News: ”पक्के किए जाएंगे नगर निगम के 12 हजार कर्मचारी”

Published On

नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ी अपडेट देते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों (Delhi Municipal Corporation Employees) को पक्का किया जाएगा, 25 फरवरी को नगर निगम में हाउस की बैठक के दौरान यह फैसला लिया जाएगा। रविवार को दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने यह जानकारी दी। Atishi News

एक मीडिया रिपोर्ट में आतिशी ने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है। रिपोर्ट के अनुसार आप की विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनकी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतिशी का कहना है कि अपने इस कदम से हम अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार में जो कॉन्ट्रैक्ट टीचर हैं उनको पक्का किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि नगर निगम में आने के बाद वह साढ़े 4 हजार कच्चे कर्मचारियों को पहले ही पक्का कर चुके हैं। आतिशी का कहना है कि नगर निगम की सत्ता में काबिज उनकी पार्टी अब दिल्ली नगर के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेगी।

इन कर्मचारियों में दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सफाई कर्मचारी, माली, बेलदार आदि शामिल हैं। इनके अलावा नगर निगम के स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापक, इंजीनियरिंग विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले जूनियर इंजीनियर व सहायक इंजीनियर, मलेरिया की चेकिंग करने वाले ब्रीडिंग चेकर आदि कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा। Atishi News

Digital Screen Disadvantages: घंटों डिजिटल स्क्रीन के आगे बैठे रहते हैं तो जान लो इसके घातक नुकसान!

About The Author

Related Posts