कोविड टीकाकरण में 120.27 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 83.88 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 120.27 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 83 लाख 88 हजार 246 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके सायं ही आज सुबह सात बजे तक 120 करोड़ 27 लाख तीन हजार 659 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9868 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।

अभी तक तीन करोड 39 लाख 77 हजार 830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 10549 नए मामले सामने आए हैं । देश में अभी एक लाख 10 हजार 133 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 488 लोगों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 81 हजार 246 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 71 लाख छह हजार नौ कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts