दिल्ली में 12430 नए स्मार्ट क्लासरूम का हुआ उद्घाटन

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों की शिक्षा शानदार होने के कारण इस साल बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के तीन लाख 70 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है, इससे यहां शिक्षा शिक्षा में क्रांति आ रही है। केजरीवाल ने शनिवार को यहां सरकारी स्कूलों में बनाए गए 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्राइवेट स्कूलों में ऐसी शानदार व्यवस्था नहीं है, जैसी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में है। मात्र तीन साल में दिल्ली में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बनकर तैयार हुए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

अगर इन इन क्लास रूम को स्कूलों में तब्दील किया जाए तो 250 स्कूल में जितने कमरे होते हैं, उसके बराबर है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में बीस हजार क्लास रूम बनवाए हैं, इसके मुकाबले पूरे देश के सभी सरकारों ने मिलकर भी इतने कमरे नहीं बनाए हैं। उन्होंने कहा हर बच्चे को अच्छी शिक्षा बाबा साहब का सपना था, 75 साल बाद उनकी सरकार पूरा कर रही है। गरीब अमीर को बराबर शिक्षा मिले, यह भगत सिंह का सपना था, इसे भी दिल्ली सरकार पूरा कर रही है। कुछ पार्टियां उनको आतंकवादी कह रही है जबकि वही आज 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बना रहे हैं। ऐसा आतंकवादी, बाबा साहब और भगत सिंह के सपने को पूरा कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts