महाराष्ट्र के नागपुर में 17 नए मामले

Published On

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के शतरंजीपुरा क्षेत्र के सभी 17 लोेगों का कोराना टेस्ट पाजिटिव आया है और इन्हें मिलाकर शहर में कोेरोना पीड़ितों की सख्या बढ़कर 126 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन 17 लोगों को वानाडोंगरी क्षेत्र मेें एक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। कोराेना से एक मरीज की मौत हो चुकी है और 22 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। नागपुर का यह क्लस्टर क्षेत्र शतरंजीपुरा हॉटस्पाट बन चुका है और यहां जिला प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों ही इस संकट से निपटने में अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन रोजाना नए मामले आने से स्थिति और गंभीर हो रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts