मुरादाबाद में 21 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, संख्या 90 हुई
Published On
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आने वाले 21 लोगों की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है, जिले में अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमसी गर्ग ने बुधवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को लखनऊ जांच के लिए 80 सैंपल भेजे गए थे। जिनमें पैंडिंग सैंपल को छोडकर 21 कोविड-19 के पोजिटिव पाए गए,जिनमें सात जमाती और बाकी उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल से कल देर रात यहां प्राप्त हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।