कोरोना से जंग : देश में 9,283 नए केस मिले, 118.44 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 76.58 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 118.44 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 76 लाख 58 हजार कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 118 करोड़ 44 लाख 23 हजार 573 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10,949 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

अभी तक तीन करोड़ 39 लाख 57 हजार 698 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दक 98.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 9,283 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख 11 हजार 481 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 57 हजार 697 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 47 लाख 74 हजार 225 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts