एक्सप्लोशिव पदार्थ से भरा कंटेनर ईट के चट्टे से टकराया, हादसा टला

Published On

एक्सप्लोशिव लेकर उत्तराखंड ऑर्डिनेंस फैक्टरी जा रहा था | Firozabad News

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Road Accident: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर ग्राम कंथरी के पास एक्सप्लोसिव पदार्थ से भरा एक कंटेनर मकान के सहारे रखे हुए ईट के चट्टे में घुस गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को संत जनु बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है। घटना में किसी को गंभीर चोट नही आई है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि एक कंटेनर मैनपुरी रोड कंथरी चौराहे से होते हुए एक्सप्लोसिव पदार्थ लेकर देहरादून (उत्तराखंड) के ऑर्डिनेंस फैक्टरी के लिए लेकर जा रहा था। Firozabad News

इस दौरान चालक किशन निवासी कंथरी व परिचालक अतीश पुत्र दिनेश चन्द्र रात में कुछ देर के लिए अपने गांव पर रुके। जब वह कंटेनर को आगे बढ़ा रहे थे, तभी गांव के पास ईट के ढेर में घुस गया। हादसा होते ही गांव में अफ़रा तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को निकलवाकर कुछ दूर स्थित पुलिस चौकी पर खडा कराया। घटना के बाद चालक किशन भाग गया। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– हाफ मैराथन में जिन्द्र पाल काका इन्सां बने चैम्पियन

About The Author

Related Posts