करोड़ों की जमीन हड़पने की नीयत से झूठी शिकायत करने का आरोप

Published On

कस्बा झिंझाना निवासी दिव्यांग कमल सैनी ने जिलाधिकारी शामली अरविंद चौहान को भेजा शिकायती-पत्र

  • मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसील क्षेत्र के कस्बा झिंझाना निवासी दिव्यांग व्यक्ति ने जिलाधिकारी शामली को पत्र देकर दो लोगो पर बैनामे के फर्जी दस्तावेज तैयार करके झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखामैदान निवासी कमल सैनी ने डीएम शामली अरविंद चौहान को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि ग्राम जमालपुर के खसरा संख्या-429 में स्थित भूमि के कुल रकबा 0.4900 हेक्टेयर में से 0.2850 हेक्टेयर भूमि वर्ष-2011 में उसके पिता सतपाल सिंह के द्वारा बैनामा के माध्यम से खरीदी गई थी। यह भूमि अनिल कुमार उर्फ आलम एवं श्रीमती खेमो देवी निवासी मोहल्ला शेखामैदान, झिंझाना से ली गई थी। Kairana News

बैनामा के बाद से ही उसका परिवार उक्त भूमि पर काबिज रहा है और सरकारी अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। वर्ष-2022 में उसके पिता सतपाल सिंह के निधन के बाद उक्त भूमि उसके तथा उसके भाई सुधीर के नाम विरासत के आधार पर खतौनी में दर्ज हो गई। उन्होंने खरीदी हुई उक्त भूमि में से कुछ हिस्सों के प्लॉट कर बैनामे किए हैं, जिन पर क्रेताओं का कब्जा है और इस पर किसी प्रकार का विवाद नही है। कमल सैनी का आरोप है कि गांव अशरफपुर और जमालपुर निवासी समेत कुछ लोग उनकी जमीन को हड़पने की नीयत से उच्चाधिकारियों को लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं। इन शिकायतों में बैनामों को फर्जी बताया जा रहा है, जबकि सभी बैनामे उनकी अपनी भूमि से ही किए गए हैं और पूरी तरह वैध हैं।

पीड़ित का कहना है कि विपक्षियों का इस जमीन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज है। इसके बावजूद, वह प्रशासन पर दबाव बनाकर और झूठे आरोप लगाकर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और विपक्षी उसकी शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे वह बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि फर्जी शिकायत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया

About The Author

Related Posts