प्रवेज हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

एक माह पूर्व गांव बराला के जंगल में स्थित ईंख के खेत से बरामद हुआ था युवक का गोली लगा शव

  • मृतक के भाई ने पड़ोसी गांव गढ़ी बेशक निवासी दो नामजद समेत चार लोगों पर लगाया था हत्या का आरोप

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व हुई हरियाणवी युवक की मौत के मामले में नामजद किये गए एक और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस इससे पूर्व भी एक अन्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। Kairana News

विगत 03 दिसंबर को क्षेत्र के गांव बराला के जंगल में स्थित कण्डेला गांव निवासी पवन शर्मा के ईंख के खेत से एक युवक का सीने में गोली लगा शव बरामद हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक तमंचा तथा अन्य कागजात बरामद किये थे। तमंचा मृतक युवक के शव के बिलकुल नजदीक पड़ा था और उसमें एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था। इसी कारण पुलिस शुरुआत में युवक की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही थी। मृतक युवक की पहचान हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली खुर्द थानाक्षेत्र के गांव राणा माजरा निवासी प्रवेज के रूप में हुई थी। मृतक के भाई अरमान ने अपने पड़ोसी गांव गढ़ीबेशक निवासी आसिफ व शोएब तथा दो अज्ञात लोगो के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रतापसिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद कराए गए आरोपी शोएब निवासी ग्राम गढ़ीबेशक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस इससे पूर्व विगत 09 दिसंबर को मामले में नामजद कराए गए आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मृतक व आरोपी करनाल जिले के घरौंडा में हुई लूट की घटना में शामिल थे। लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। Kairana News

यह भी पढ़ें:– 205 ग्राम अवैध गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts