आरिश प्रथम, सौम्या द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही आदिरा

Published On

कस्बे के द न्यू हाइट्स एकेडमी में घोषित किया गया शैक्षिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: शनिवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान परीक्षा परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कक्षा दो के छात्र आरिश खान 97.10 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय के टॉपर बने, जबकि कक्षा नौ की छात्रा सौम्या चौहान 96.90 फीसदी अंकों के साथ में दूसरे तथा फर्स्ट क्लास की छात्रा आदिरा चौहान 96.10 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। Kairana News

प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, लग्न एवं मेहनत से निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के चलते विद्यालय खुशी के माहौल से सरोबार था। इस अवसर पर शशी कुमार, विशाल गोयल, संगीता जैन, अंजली शर्मा, ऋतु शर्मा, ऋषभ जैन, नेहा, संजय, मंजू, प्रविता, अनुराधा, हुसैन आदि उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Railway: अबोहर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर

About The Author

Related Posts