केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों के तहत अपने सभी कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप तत्काल डाउनलोड करने का निर्देश दिया है। ( Aarogya Setu App) केन्द्रीय कार्मिक , शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिए उसके कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों जिनमें अनुबंधित कर्मचारी भी शामिल हैं को आरोग्य सेतु ऐप तत्काल अपने फोन में डाउनलोड करनी होगी। सरकार का कहना है कि यह कदम सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts