Mumbai weather red alert: मुंबई में बारिश से बुरे हालात, बीएमसी ने की छुट्टी की घोषणा!

Published On

Mumbai rains live updates: मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में लगातार हो रही तेज वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। स्थिति को गंभीर मानते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और नगर निगम के कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। केवल आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। Mumbai weather red alert

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से भी अपील की है कि वे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें और अनावश्यक आवागमन से बचें।

नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें, समुद्र तटों पर उच्च ज्वार के दौरान न जाएं और आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की किसी भी स्थिति में प्रशासन पूरी तरह सहायता के लिए तत्पर है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश और बाढ़ से जनहानि हुई है। अब तक कम से कम आठ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में वर्षा का यही क्रम जारी रहने की संभावना है। Mumbai weather red alert

About The Author

Related Posts