मैराथन में वनस्थली की छात्रा विधि ने मारी बाजी

Published On

प्रशासन व स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित | Baraut News

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत नगर (Baraut Nagar) में आयोजित मैराथन में वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे प्रशासन व स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय बडोली से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम सुभाष सिंह ने किया। प्रतियोगिता में नगर के दर्जनों स्कूलों के छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 5 किलोमीटर की दौड़ में छात्रों ने पूरा दमखम दिखाया। Baraut News

मैराथन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान पर समाप्त हुई। जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल से विधि मान पुत्री विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वनस्थली स्कूल के ही कनिष्क पुत्र राजीव ने तीसरा स्थान तथा अर्पित चौहान ने सातवा स्थान प्राप्त किया।छात्रों द्वारा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में ख़ुशी का माहौल बन गया। जिसमें प्रशासन के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विधि को गोल्ड मेडल और 3100 रुपए के गिफ्ट प्राइस से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विजेता प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के हर्षित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने उन्हें मिठाईयां खिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Baraut News

यह भी पढ़ें:– बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश देने के लिए रूकमनी देवी पब्लिक स्कूल पहुंची यशस्विनी बाईक रैली

About The Author

Related Posts