Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां करे चेक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पटना। बिहार से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बिहार बोर्ड (Bihar Board 10th Result 2023) 10वीं का परिणाम आज दोपहर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 2023 के छात्र जिन्होंने 10वीं परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते है। छात्र इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

भाजपा ने ऑनलाइन परीक्षाओं में धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने (Bihar Board 10th Result 2023) अलग-अलग बहालियों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में हुई धांधली की केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। सिन्हा ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों का ध्यान इस धोखाधड़ी की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं में धाेखाधड़ी के लिए हर अधिकृत केंद्र को दो लाख रुपये में सेट कर लिया जाता है। उन्होंने एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के हवाले से आरोप लगाया कि यह प्रथा पिछले सात-आठ वर्षों से चल रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि अधिकृत केंद्र भविष्य में भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा में नियुक्तियों (Bihar Board 10th Result 2023) के लिए आयोजित परीक्षाओं में भी इस तरह की धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
इस बीच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के सदस्य सत्यदेव राम ने अपना मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक काले कानून के तहत पिछले 22 साल से 14 लोग सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने इस कानून को रद्द करने की मांग की। इस दौरान भाजपा सदस्य अपनी मांग के समर्थन में सदन के बीच में आकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा सदस्य संजय सरावगी ने प्रश्नकाल के बाद भी इस मुद्दे को उठाया और इस पर कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर सदन में विशेष बहस कराने की मांग की, जिसे सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने खारिज कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts