टैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल

Published On

घायल अस्पताल में, ट्रैक्टर व चालक पुलिस हिरासत में

बुलन्दशहर/औरंगाबाद। (सच कहूँ न्यूज) औरंगाबाद मैन रोड़ स्टेट हाइवे पर जामा मस्जिद के सामने शुक्रवार दोपहर एक और दुर्घटना हुई। कस्बे के मौहल्ला स्याना सिकंदरा निवासी जाहिद पुत्र अख्तर कुरैशी केला गोदाम वाले बाइक पर सवार होकर लखावटी की ओर जा रहा था। स्याना की ओर से आ रहे तीव्र गति के ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार युवक जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। फैंटम सवार कैलाश ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित कब्जे में लेकर थाने भिजवाया और घायल युवक जाहिद कुरैशी को सी एच सी लखावटी उपचार हेतु भर्ती कराया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts