भाजपा नेता ने ग्रामीणों को किया कम्बल का वितरण

Published On

मोरना (सच कहूँ न्यूज)। तेज़ ठण्ड के प्रकोप के बीच भाजपा के क्षेत्रीय मन्त्री ने ग्रामीणों को कम्बल का वितरण किया। व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गाँव फिरोजपुर में ग्राम प्रधान के आवास पर पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने ग्रामीणों को कम्बल वितरित किये। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा किनारे वाले ग्रामों में जैविक खेती को विकसित करने की योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के उच्च स्वास्थ्य को लेकर सरकार गम्भीर है।

यह भी पढ़ें:– स्कूल बस ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

खेती में अधिक कीटनाशक के प्रयोग से उनकी गुणवत्ता में कमी आती जा रही है।तथा कृषि भूमि की उर्वरा क्षमता घटती जा रही है। इसलिये किसान भाइयों को जैविक खेती की ओर लौटना होगा। गोबर की खाद से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उसका प्रयोग करें।फसलों में असन्तुलित कीटनाशक के प्रयोग से कृषि व स्वास्थ्य दोनों को नुकसान होगा। गंगा किनारे जैविक व गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देकर माँ गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का उद्देश्य सफल होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पति राजकुमार, पूर्व प्रधान नेमपाल, पुनीत चौधरी, मास्टर प्रमोद बालियान, सोलाल चौहान, अनुज कुमार, फूल सिंह, जनेश, सतबीर, निगम, अनिल आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author