मोरना चीनी मिल के विस्तारिकरण पर भाजपाईयों ने किया मिष्ठान वितरण

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण व आधुनिकरण की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष प्रकट किया तथा सरकार को धन्यवाद देकर क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। Bhopa News

भोपा में स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग क्षेत्र के किसान कई वर्षों से कर रहे थे।मिल के विस्तारिकरण से क्षेत्रवासियो को बड़ा लाभ होगा जिसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया और क्षेत्र की जनता को बधाई दी।अब क्षेत्र मे गंगा एक्सप्रेस वे तथा रावली घाट पुल का निर्माण अगला लक्ष्य है।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा की अब किसानों को गन्ने अन्य मिलो पर नहीं ले जाना पड़ेगा गन्ने की फ़सल का समय पर निस्तारण होगा। सभी फसलों की बुआई अब समय पर होगी। फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। Bhopa News

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कोरी, अरुण पाल, ब्रजवीर सिंह, मनोज कुमार, योगेश गुर्जर, अनुज गोयल, डॉ. वीरपाल सहरावत, सतनाम नायक, विनोद शर्मा, प्रधान तरुण धीमान, अनुज गोयल, महिपाल राठी, प्रधान संजय चौहान,कुणाल वालिया सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद

About The Author

Related Posts