Blood Donation Camp: अलीपुर गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Published On

महर्षि कालू बाबा महासभा के नेतृत्व में पांचवे रक्तदान शिविर का आयोजन

  • शिविर में 50 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव अलीपुर में महर्षि कालू बाबा महासभा एवं रक्त सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव अलीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महर्षि कालू बाबा की तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान करीब 50 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। शामली से पहुंची सर्वोदय ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। Kairana News

टीम में सुपरवाइजर राघवेंद्र सिंह, टेक्नीशियन मीनू, काजल, रशीद व आकाश शामिल रहे। वहीं, महर्षि कालू बाबा महासभा के प्रमुख दीपक बालान ने बताया कि रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 50 लोगो ने स्वेच्छा से खूनदान किया है। उन्होंने लोगो से बढ़चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया है। शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। Kairana News

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीपाल कश्यप व अरुण राय ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सोनू कश्यप, प्रदीप कश्यप, संदीप कश्यप, डॉ. कृष्णपाल, जोगिंदर, पुष्पेन्द्र, करण, रवि, दीपक, मोनू, नितिन, विजयपाल, देवीलाल, कमल, रोहित, अजय, साजिद, चन्द्रों, कल्लू, जाबिर, अनुभव, प्रवीण, संजीव आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– चार गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगी ‘राहत की बिजली’

About The Author

Related Posts