12 वर्षीय साली के साथ में जीजा ने किया दुष्कर्म

Published On

कैराना। माता-पिता की मौत के बाद अपनी बहन के साथ उसकी सुसराल में रह रही एक 12 वर्षीय बालिका के साथ में उसके जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की पत्नी ने कोतवाली पर घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका ग्राम बराला में अपनी बड़ी बहन के साथ उसकी सुसराल में रह रही है। बालिका के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बताया गया है कि विगत बुधवार दोपहर के समय बालिका की बहन किसी कार्य के लिए गांव रामड़ा स्थित अपने मायके में आई हुई थी, जबकि बालिका घर पर अकेली रह गई।

इसी दौरान बालिका के जीजा ने उसके साथ में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घर वापिस लौटने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला कोतवाली में पहुंची। जहां पर उसने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पति मेहंदी हसन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध 12 वर्षीय बालिका के साथ में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

About The Author

Related Posts