हिस्ट्रीशीटर बदमाश साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भेजा जेल

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ में छेड़छाड़ करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। (Kairana) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने साबिर पुत्र कौसर निवासी इस्सापुर खुरगान के खिलाफ घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ में छेड़छाड़ तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया था।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा समेत देश में कोरोना का कहर, 10 हजार से ज्यादा आए नए केस

शनिवार को पुलिस ने आरोपी साबिर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जेल भेजा गया आरोपी साबिर कोतवाली कैराना (Kotwali Kairana) का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है, जिसका नाम क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों की सूची में प्रथम स्थान पर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसका चालान कर दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts