चाचा द्वारा हत्या कर नहर में फैंका बच्चा मिला

Published On

– पांच दिन बाद इटावा जिले में नहर में मृत मिला

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रुकनपुर में एक कलयुगी मां ने देवर के साथ प्रेम संबंध होने के चलते अपने बेटे की हत्या कराकर नहर में फिंकवा दिया। हत्या कर नहर में बच्चे को फैंकने का काम किया चचेरे चाचा ने। , जिससे महिला के प्रेम संबंध है । दो दिन पूर्व पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर शव को नहर में फेकने की बात भी कबूल की थी। जिसके बाद परिजन तथा पुलिस उसकी तलाश में जुट हुए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने उस बच्चे की फोटो शेयर कर लोगों से जानकारी देने को कहा गया था।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर बुधवार को ही अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वही शुक्रवार को परिजनो को बालक के शव को नहर में मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसकी पहचान बच्चे के बाबा तथा अन्य लोगों ने की।

जानकारी के अनुसार मुकीम पुत्र नथुआ निवासी पजाया रुकनपुर ने पिछले दिनों थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी फरजाना का उसके चचेरे भाई फरमान से अवैध संबंध थे। जिसमें बालक जीशान (11 साल ) बाधक बन रहा था। आरोप लगाया था कि बेटे को रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी मां रूपी महिला ने उसके भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा डाली । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो फरमान ने बताया कि बालक को नहर में फेंक दिया है। इधर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि इटावा के बलरई स्थित नहर में बालक का शव मिला है । आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts