कोरोना वायरस : आज फिर से संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना पर होगी बात

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। अब तक देश में 500 के करीब केस आए। देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। बता दे कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मसले पर पिछले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

  • पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे।
  • इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था।
  • और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।
  • प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।
  • केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था।
  • कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है।
  • देश के 30 राज्यों को सरकारों ने लॉकडाउन किया हुआ है।
  • पंजाब, महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में कर्फ्यू लागू है।

About The Author

Related Posts