सेंट आरसी स्कूल में क्राफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित

स्कूल में कला प्रतियोगिता, छात्रों ने क्राफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड में दिखाया हुनर

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में प्राथमिक व जूनियर वर्ग में क्राफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने सुन्दर एवं आकर्षक चित्रकारी प्रस्तुत करते हुए मॉडल एवं ग्रीटिंग कार्डस बनाएं। सभी छात्रों ने अति उत्साहपूर्वक अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में रूकसार (3-ब), मयंक व संजीत सिंह (5-अ) प्रथम, महक सैफी (4-ब), सुमैय्या सैफी (5-ब) द्वितीय तथा आयान (3-अ), अफ्फान (4-अ), अंश (3-अ), तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं जूनियर वर्ग में परी (8-ब) प्रथम, आराध्या वर्मा व आराध्या चौहान (6-ब) द्वितीय तथा आशीष कुमार (7-अ) तथा सिदरा (8-ब) तृतीय स्थान पर रहें। सभी विजेताओं का विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया तथा छात्र-छात्राओं को विद्यालय में समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मीनू मैडम के सफल निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अजीत सिंह, अमित कुमार, जोनी चौहान, शाहरूख खान, अजय कुमार, ऊषा अग्रवाल, मरियम सिदिदकी, रीतू चौहान, आरती शर्मा, ममता शर्मा, लीना आदि का विशेष सहयोग रहा।

Kairana News (4)

About The Author

Ad Ad

Related Posts