पूर्व आईपीएस के घर पर छापेमारी में मिले करोड़ों

Published On

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली से सटे नोएडा में छापेमारी कर बेहिसाब नकदी तथा बेनामी संपत्ति का पता लगाया है। नोएडा के सेक्टर 50 में इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Raid) द्वारा यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी के यहां जब छापेमारी की गई तो आयकर विभाग भी हैरान रह गया। पूर्व आईपीएस का बेटा निजी लॉकर फर्म चलाता है जहां लॉकर किराए पर दिए जाते हैं। जब आयकर विभाग ने छापे मारे तो यहां करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह पैसा किसका है।

कौन हैं आरएन सिंह

आईपीएस अधिकारी यूपी में महानिदेशक, अभियोजन रह चुके हैं। एक जानकारी के अनुसार, पूर्व आईपीएस अधिकारी को समाजवादी पार्टी का काफी करीबी बताया जाता है। आईएनएस के मुताबिक, पूर्व आईपीएस बेसमेंट से एक फर्म चला रहे थे, जिसमें 650 लॉकर हैं। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इसका बेनामी संपत्ति से कोई संबंध है या नहीं। दरअसल आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि नोएडा सेक्टर 50 में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में करोड़ों रुपये नकद पड़े हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts