Delhi MCD By-election Results 2025: दिल्ली MCD उपचुनाव के परिणाम अपडेट हो गए हैं, देखें किस क्षेत्र से कौन जीता, कौन हारा?

Published On

Delhi MCD By-election Results 2025: नई दिल्ली। 3 दिसंबर को हुए मतगणना के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिनका दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर विशेष प्रभाव माना जा रहा था। प्रारंभिक रुझानों और अंतिम आंकड़ों के अनुसार चांदनी चौक वार्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार संगम विहार से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश चौधरी विजयी रहे। Delhi News

अब तक घोषित विजयी वार्डों की सूची

भाजपा – 7 सीटें
द्वारका-B, शालीमार बाग-B, चांदनी चौक, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, डिचाओं कलां, विनोद नगर

आप – 3 सीटें
नारायणा, मुंडका, दक्षिण पुरी

कांग्रेस – 1 सीट
संगम विहार

AIFB – 1 सीट
चांदनी महल

उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जीत | Delhi News

सुमन कुमार गुप्ता (भाजपा) – चांदनी चौक से AAP प्रत्याशी हर्ष शर्मा को 1,182 वोटों से पराजित किया

अनीता जैन (भाजपा) – शालीमार बाग-B से 10,101 वोटों के अंतर से विजयी

नीना असीजा (भाजपा) – अशोक विहार से 405 वोटों के अंतर से जीत

मनीषा देवी (भाजपा) – द्वारका-B से 9,100 वोटों से आगे

रेखा रानी (भाजपा) – डिचाओं कलां से 5,637 वोटों से विजयी

अंजुम मंडल (भाजपा) – ग्रेटर कैलाश से 4,065 वोटों से जीत

सरला चौधरी (भाजपा) – विनोद नगर से 1,769 वोटों से विजेता

AAM AADMI PARTY (AAP) के विजेता | Delhi News

रामस्वरूप कनौजिया – दक्षिण पुरी वार्ड से 2,262 वोटों से जीत

अनिल – मुंडका से 1,577 वोटों के अंतर से विजयी

राजन अरोड़ा – नारायणा वार्ड से 148 वोटों के अंतर से आगे

अन्य दल

AIFB के मोहम्मद इमरान – चांदनी महल से 4,692 वोटों से विजयी

कांग्रेस के सुरेश चौधरी – संगम विहार से 3,628 वोटों से जीत

मतदान और सुरक्षा व्यवस्था | Delhi News

मतगणना आज सुबह 8 बजे सख़्त सुरक्षा प्रबंधों के साथ आरंभ हुई। राज्य चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए 10 मतगणना केंद्र कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में स्थापित किए गए थे।

12 वार्डों के उपचुनाव के मतदान 30 नवंबर को संपन्न हुए थे, जिनमें 38.51% मतदान दर्ज किया गया।
इनमें चांदनी महल में सबसे अधिक 41.95%, और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 20.87% मतदान हुआ।

इन उपचुनावों में कुल 51 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें 26 महिलाएँ शामिल थीं। भाजपा ने सबसे अधिक 8 महिला उम्मीदवार उतारी थीं, जबकि AAP की ओर से 6 और कांग्रेस की ओर से 5 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं।

चुनाव प्रक्रिया में 143 मतदान केंद्र, 580 बूथ, 2,320 चुनाव कर्मी, 580 होम गार्ड और 13 कंपनियाँ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनात रहीं।

About The Author

Related Posts