यमुना नदी पर पक्के घाट का निर्माण कराए जाने की मांग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम शामली को पत्र भेजकर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु पक्के घाट का निर्माण कराए जाने की मांग की है। बुधवार को निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित डाकघर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम शामली रवींद्र सिंह को एक पत्र प्रेषित किया। बताया कि उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान हेतु यमुना नदी पर पक्का घाट बनवाए जाने की मांग को लेकर विगत 7 अक्टूबर 2023 को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व को एक प्रार्थना-पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हुई। Kairana News

इसके पश्चात, इसी मांग को लेकर 18 जून 2024 को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर डीएम शामली को फिर से पत्र दिया गया। आगे बताया कि लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थना-पत्रों के जवाब देकर यमुना पर पक्का घाट बनवाए जाने के सम्बंध में अपने-अपने कारण बताते हुए असमर्थता जता दी गई। डीएम को भेजे गए पत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए यमुना पर पक्का घाट बनवाये जाने की मांग की गई है। पत्र के साथ में लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग से प्राप्त आख्या की प्रतिलिपि भी सलंग्न की गई है। इस दौरान शेरम अंसारी, तालिब, फैसल आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने किया सी-पाइट प्रशिक्षण व रोजगार केंद्र का शिलान्यास

About The Author

Related Posts