दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढही, ग्रीन एस विंग के सेवादारों ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक निमार्णाधीन इमारत के गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गये। दमकल सेवा के मुताबिक शीश महल के पास करीब छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। दमकल विभाग को शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे इस संबंध में सूचना मिली थी इसके बाद चार दमकलों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत है चार मंजिल की है और फिलहाल कोई नहीं रहता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार घायलों को मलबे से बचा कर निकाल लिया गया उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इमारत ढहने की खबर जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के जवानों को लगी तुरंत घटना स्थल पर प्रशासन के साथ मिलकर इमारत में दबे लोगों को बाहर निकाला। आस पास के लोगों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों की प्रशंसा की व पूज्य गुरु जी का भी धन्यवाद किया।


अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।