शिखर शिक्षा सदन के देव राजपूत ने किया कमाल, बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Published On

मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर के मेधावी छात्र देव राजपूत ने इस वर्ष आयोजित IIT-JEE (Main) परीक्षा में 90.51 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम पुनः गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि देव राजपूत ने विगत वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण की थी तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

देव राजपूत, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा तथा समस्त शिक्षकों ने देव राजपूत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि देव की यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। विद्यालय परिवार ने देव राजपूत को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में उच्चतम सफलता प्राप्त करेंगे।

About The Author

Related Posts